pradhan mantri awas yojana : नमस्कार दोस्तों samajik varta पर आज हम बात करने वाले हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में, साथियों pm awas yojana की 2023-24 की नई लिस्ट में अपना नाम चैक करने से पहले या आवेदन करने से पहले हमें यह जान लेना बहुत जरूर है , कि pm awas yojna क्या है, इस योजना के क्या उद्देश्य है, साथ ही आज हम इस ब्लॉग में जानेगे की इस योजना में आवेदन करने का सही तरीका क्या है,

साथियों प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब मजदूर वर्ग मध्यमवर्ग के लोगों का पक्के मकान के सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली महत्वपूर्ण योजना है ,इस योजना का देश के सभी राज्यों में इस योजना का लाभ दिया जाता है, तो चलिए बात करते की pm awas yojana का लाभ लेने के लिए क्या पात्रता रखी गई है और किन लोगो को इस योजना के लाभ से बंचित किया गया है,
pradhan mantri awas yojana : क्या है ?
pradhan mantri awas yojana देश के सभी मजदूर गरीब मध्यमवर्ग के सभी लोगों को इस योजना में मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। जिसमें शहरी लाभार्थी लोगों को ढाई लाख रुपये ₹250000 और ग्रामीण ग्रामीणों लाभार्थी लोगों को ₹150000 रुपया मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है,
पी.एम.ए.वाई.-जी. ग्रामीण आवास की कमी को दूर करने के लिए एम.ओ.एच.यू.ए. द्वारा कार्यान्वित एक प्रमुख मिशन है। लाभार्थियों में वे नागरिक शामिल हैं जिनके पास घर नहीं है, और वे लोग जो कच्चे घरों में रहते हैं या ऐसे घर जो गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हैं। वर्तमान में pm awas yojana के तहत बनने वाले घरों का न्यूनतम आकार 25 वर्ग मीटर है। योजना के सभी घटकों के तहत सभी पात्र लाभार्थियों के पास आधार कार्ड /आधार वर्चुअल आईडी होनी चाहिए।
जिन लोगों ने 2023 में अपना आवेदन फार्म फार्म भरा था वह सभी आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट में अपना नाम देख सकते हैं, आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर 2023 के लिस्ट जारी कर दी गई है ,
pradhan mantri awas yojana : में आवेदन करने के लिए आवेदक निम्न में से किसी एक श्रेणी में आता हो –
- आवेदक के पास खुद का कोई घर नहीं होना चाहिए,
- जिन परिवारों के घरों में शून्य, एक या दो कमरे हैं जिनमें कच्ची दीवार और कच्ची छत है।
- परिवार, जिसमें 25 वर्ष से अधिक आयु वाला कोई साक्षर वयस्क न हो।
- परिवार, जिसमें 16 से 59 वर्ष की उम्र वाला कोई वयस्क पुरुष सदस्य न हो।
- बिना सक्षम सदस्यों वाले और दिव्यांग सदस्य वाले परिवार।
- भूमिहीन परिवारों को नैमित्तिक श्रम से आय प्राप्त होती है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य, और अल्पसंख्यक।
pm awas yojana: का लाभ निम्न लोगो को नहीं दिया जायेगा-
- जिन उम्मीदवारों के पास एक मोटर चालित दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया, और कृषि उपकरण या मछली पकड़ने की नाव है।
- जिन उम्मीदवारों के पास किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) है, जिनकी सीमा 50,000 रुपये अधिक से अधिक या उसके बराबर है
- कोई भी परिवार जिसमें कम से कम एक सदस्य है जो सरकारी सेवाओं में कार्यरत है या प्रति माह 10,000 रुपये से अधिक कमाता है।
- कोई भी व्यक्ति जो आयकर, पेशेवर कर का भुगतान करता है या एक रेफ्रिजरेटर या लैंडलाइन फोन कनेक्शन का मालिक है। ऐसे आवेदनकर्ता जो उपयुक्त मे से किसी एक श्रेणी में आते है , उनको आवास योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा
यह भी अवश्य पड़े – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि क्या है और आवेदन कैसे करें ?
यह भी अवश्य पड़े – पशुओँ के इलाज के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस कैसे बुलाये ?
pradhan mantri awas yojana: में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
- आधार कार्ड
- आधार का उपयोग करने के लिए लाभार्थी की ओर से सहमति दस्तावेज
- मनरेगा-पंजीकृत लाभार्थी का जॉब कार्ड नंबर
- स्वच्छ भारत मिशन (एस.बी.एम.) के लाभार्थी की संख्या
- बैंक खाता विवरण(पास बुक )
pradhan mantri awas yojana: में आवेदन करने की Online आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न है –
योजना में पंजीकरण को चार भागो में विभक्त किया गया है ,
जिनका पालन कर सही तरीके से pmay में पंजीकरण किया जाएगा –
लाभार्थी को सफलतापूर्वक पंजीकृत करने या जोड़ने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-
- पी.एम.ए.वाई.-जी. में लॉगिन करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- व्यक्तिगत विवरण अनुभाग (जैसे लिंग, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, आदि) में आवश्यक विवरण भरें
- आधार नंबर का उपयोग करने के लिए आवश्यक सहमति फॉर्म अपलोड करें।
- लाभार्थी का नाम, पी.एम.ए.वाई. आई.डी. और प्राथमिकता खोजने के लिए खोज बटन पर क्लिक करें।
- ”पंजीकरण के लिए चयन करें” पर क्लिक करें’’.लाभार्थी का विवरण स्वचालित रूप से उत्पन्न और प्रदर्शित होगा।
- अब शेष लाभार्थी विवरण जैसे स्वामित्व प्रकार, संबंध, आधार संख्या, आदि अब भरे जा सकते हैं।
- लाभार्थी की ओर से आधार संख्या का उपयोग करने के लिए आवश्यक सहमति प्रपत्र अपलोड करें,
- अगले भाग में, आवश्यक फ़ील्ड में लाभार्थी के खाते का विवरण, जैसे लाभार्थी का नाम, बैंक खाता संख्या, आदि लिखें।
- यदि लाभार्थी ऋण लेना चाहता है, तो ‘हां’ चुनें और आवश्यक ऋण राशि दर्ज करें।
- अगले भाग में, लाभार्थी का मनरेगा जॉब कार्ड नंबर और स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) नंबर दर्ज करें।
- अगला खंड संबंधित कार्यालय द्वारा भरा जाएगा।
आप योजना की अगली लिस्ट का इंतजार कीजिये, जैसे ही लिस्ट आती है यदि उसमे आपका नाम होता है तो आपको योजना का लाभ दिया जायेगा ,लिस्ट में नाम कैसे चेक करते है,इसके लिए जल्दी ही ब्लॉग आने वाला है ,बस थोड़ा इंतजार कीजिये , साथियो आपको हमारी यह ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी अच्छी लगी तो हमें अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें —- धन्यवाद ——
3 thoughts on “pradhan mantri awas yojana : लिस्ट में नाम चैक करने से पहले जान ले यह जानकारी,होगी बहुत राहत-”